सीनियर अकाली नेता बलजीत सिंह नीला महल का निधन
punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2020 - 10:57 AM (IST)

जालंधर(मृदुल, मजहर): जालंधर इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और अकाली नेता बलजीत सिंह नीला महल का आज सुबह अचानक निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार नीला महल को सुबह करीब 5 बजे सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद परिवार वाले तुरंत उन्हें रूबी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके भाई सुरजीत सिंह ने बताया कि वह बिल्कुल ठीक थे और किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। उनका कहना है कि कोरोना वायरस के आदेशों को ध्यान में रखते हुए उनका अंतिम संस्कार आज ही कर दिया जाएगा।
जिक्रयोग्य है कि नीला महल लम्बे समय से अकाली दल से जुड़े थे। अकाली-भाजपा सरकार दौरान उन्हें ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया था। उनके भाई कमलजीत सिंह गांधी भी काउंसलर रह चुके हैं और बीते साल उनका भी देहांत हो गया था।
वहीं उनकी मौत की खबर सुन कर शिरोमणि अकाली दल की ओर से दुख का प्रकटावा किया गया है। दुख प्रकट करते हुए जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि आज हमारा एक बहुत ही प्यारा दोस्त हमेशा के लिए बिछड़ गया है। वाहिगुरु जी उनकी आत्मा को शान्ति और परिवार को बल बख्शे।