प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू पर अब वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा का बड़ा बयान

punjabkesari.in Tuesday, Jul 20, 2021 - 05:57 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में चल रहे अंदरूनी कांग्रेस कलह पर अलग-अलग नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कोई नवजोत सिंह सिद्धू के साथ दिखाई दे रहा है तो कोई मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह का दामन थाम कर बैठा है। ऐसे में अब कांग्रेस हाईकमान की तरफ से कैप्टेन के खिलाफ जाकर नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा का बड़ा बयान सामने आया है। 

मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से तब तक मुलाक़ात नहीं करेंगे जब तक वह मुख्यमंत्री से अपने मुद्दे नहीं सुलझा देते। हालांकि उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया है। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि पहले नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री के साथ अपना तालमेल ठीक करें, उसके बाद ही वह उनसे मिलेंगे।  

Content Writer

Tania pathak