Vigilance की बड़ी कार्रवाई, SSP दफ्तर का सीनियर क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 09:56 PM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि): भ्रष्टाचार के विरुद्ध छेड़ी गई मुहिम के तहत विजिलैंस ब्यूरो बरनाला को आज उस समय बड़ी सफलता मिली, जब टीम ने स्थानीय एसएसपी कार्यालय में तैनात एक सीनियर क्लर्क को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के ही एक सहायक थानेदार (ए.एस.आई.) मक्खन शाह की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्त्ता ए.एस.आई. ने विजिलैंस को बताया कि उन्होंने विभाग में अपने सेवा विस्तार के लिए आवेदन किया था। इस प्रक्रिया से संबंधित फाइल को मंजूरी दिलाने के बदले में एस.एस.पी. दफ्तर के सीनियर क्लर्क दविंदर सिंह ने उनसे 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

रिश्वत न देने के इच्छुक ए.एस.आई. ने विजिलैंस से संपर्क किया, जिसके बाद विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।  विजिलैंस टीम ने शिकायतकर्त्ता को कैमिकल युक्त नोट दिए, जैसे ही दविंदर सिंह ने एस.एस.पी. कार्यालय में रिश्वत की रकम पकड़ी, विजिलैंस टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के हाथ धुलवाने पर कैमिकल का रंग उभर आया, जो रिश्वत लेने का पुख्ता सबूत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News