कांग्रेस के वरिष्ठ  नेता व पूर्व मंत्री सेखड़ी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Monday, Jun 28, 2021 - 10:49 AM (IST)

चंडीगढ़  कांग्रेस के वरिष्ठ  नेता व पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि छाती में दर्द होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

बता दें कि सेखड़ी के पार्टी छोड़ने की खबरें सामने आ रही थी, जिस पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा था कि वरिष्ठ पार्टी नेता व पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी कांग्रेस में बने रहेंगे तथा उनका पार्टी छोडऩे का सवाल ही पैदा नहीं होता है। मुख्यमंत्री ने फोन पर सेखड़ी से बातचीत की तथा उन्हें भरोसा दिया कि उनके सभी मसलों का निवारण सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेखड़ी ने अपना पूरा जीवन पार्टी में बिताया है तथा उनके पार्टी छोडऩे की अफवाहें आधारहीन हैं।

Content Writer

Vatika