इस गुरुद्वारा के सरोवर में शव मिलने से फैली सनसनी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 14, 2021 - 02:25 PM (IST)

बीजा (बिपन, धीरा): गुरुद्वारा मंजी साहिब के सरोवर में से शिरोमणि कमेटी के एक कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि कर्मचारी की मौत के असली कारणों का पता नहीं लग सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी कोट सेखों, दोराहा में रहता था। उनकी ड्यूटी गुरुद्वारा मंजी के दरबार साहिब में दोपहर 12 से प्रातः काल 8 बजे तक थी।

प्रातः काल अचानक गुरजीत सिंह की शव सरोवर में से मिली। जिसके बाद मैनेजर गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस चौंकी कोट से ए.एस.आई. महिंद्र सिंह, ए.एस.आई. सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। सरोवर में से मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खन्ना भेज दिया गया। ए.एस.आई. सुनील कुमार ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर धारा 174 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

News Editor

Kamini