Punjab: पुरानी रंजिश के चलते मामा की कुल्हाड़ी से ह/त्या, फैली सनसनी
punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 07:03 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पुरानी रंजिश के चलते बड़ी वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहाली के थाना हंडेसरा के अंतर्गत गांव जौला कलां में पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतक के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान कमेसर राय निवासी गांव जौला कलां, थाना हंडेसरा के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामजी राय पुत्र बिद्या राय निवासी गांव बलिहारपुर, थाना मेहरगंज, जिला सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर को सूचना मिली कि लालपत राय पुत्र योगेश्वर राय निवासी गांव विरता टोला, जिला सलराही, नेपाल इन दिनों जौला कलां में मोटर मालिक जसवंत सिंह के मोटर रूम में रह रहा है। कमेसर राय भी वहीं रहकर मजदूरी करता था। उसका भतीजा रामजी राय भी उसी इलाके में रहता था और मजदूरी करता था। जांच में पता चला कि रामजी राय और उसके मामा कमेसर राय के बीच पुरानी दुश्मनी थी। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर की रात को कुछ लोग साथ में शराब पी रहे थे। इस दौरान रामजी राय और कमेसर राय के बीच फिर से झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि पुरानी दुश्मनी से गुस्साए रामजी राय ने अपने मामा कमेसर राय की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हंडेसरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने थाना प्रमुख सुनील कुमार के नेतृत्व में मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामजी राय को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस कस्टडी में भेजा जाएगा, इस दौरान मर्डर से जुड़े दूसरे फैक्ट्स की गहराई से जांच की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

