तरनतारन में डबल म/र्डर से सनसनी, 2 युवकों की ह/त्या कर कूड़े के ढेर में फेंका

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 01:13 PM (IST)

तरनतारन (रमन): 2 युवकों की हत्या कर कूड़े के ढेर में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, विधानसभा क्षेत्र खडूर साहिब के पक्खोपुर अड्डा गांव में 2 युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार तड़के अड्डा के लिंक रोड के किनारे 2 शव पड़े देखकर लोग सहम गए। इस हत्या की सूचना मिलते ही चोहला साहिब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। शवों के पास करीब आधा दर्जन गोलियों के खोल और 2 तेजधार हथियार दिख रहे थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हत्यारों ने इस घटना को किसी दूसरी जगह अंजाम दिया था, जिसके बाद दोनों के शव कूड़े के ढेर में फेंक दिए गए। हालांकि, पुलिस ने इसकी डिटेल में जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतकों की पहचान गांव पक्खोपुर निवासी पलविंदर सिंह और गांव खारा निवासी गुरजिंदर सिंह बिल्ला के रूप में हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए SSP सुरिंदर लांबा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग पहलुओं से जांच शुरू कर दी है, जिसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें भी भेज दी गई हैं। मृतकों के शव कब्जे में ले लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News