पंजाब में निजी स्कूल चलाने वाले 2 भाइयों की तलाश में जुटी पुलिस, लगे गंभीर आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2025 - 04:29 PM (IST)

खन्ना : खन्ना के निजी स्कूल के संचालक 2 भाईयों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है। दोनों भाइयों पर जमीन के सौदे में 93 लाख 59 हजार की ठगी मारने का आरोप है। सिटी थाना 2 की पुलिस ने यह एफ.आई.आर. दर्ज की है। लुधियाना के सराभा नगर के रहने वाले कुलदीप सिंह ग्रेवाल की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। कुलदीप सिंह बैंक से रिटायर्ड अधिकारी हैं।

brother fruad

शिकायतकर्त्ता कुलदीप सिंह ग्रेवाल के अनुसार उनके सोफ्त परिवार के साथ अच्छे संबंध थे और एक दूसरे के घर आना जाना था। अक्टूबर 2010 में उन्होंने 11 लाख रुपए नकद दिए। फिर 10 जुलाई 2013 को 14 लाख रुपए, दिसंबर 2013 में 25 लाख रुपए आरोपियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए। कुलदीप सिंह ग्रेवाल के अनुसार आरोपियों ने कुल 1 करोड़ 28 लाख 59 हजार 100 रुपए लिए। प्रॉपर्टी पर 40 लाख रुपए का लोन था जो न तो क्लियर हुआ और न ही रजिस्ट्री हुई। सब इंस्पैक्टर तरविंदर कुमार ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार से बाहर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News