Gurdaspur: सेवा केंद्र में तैनात कर्मचारी ने उठाया खौफनाक कदम, मैनेजर पर FIR दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 02:13 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): सेवा केंद्र में तैनात कर्मचारी द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, गुरदासपुर के कॉलेज रोड पर स्थित सेवा केंद्र में काम करने वाले एक युवक ने मैनेजर से परेशान होकर जहरीली दवा खा ली, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सेवा केंद्र के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी फरार है।

इस बारे में पुलिस को दिए बयानों में मृतक नवप्रीत सिंह की मां दविंदर कौर पत्नी अरविंदर सिंह निवासी अटारी थाना घुम्मन कलां ने बताया कि उसका बेटा नवप्रीत सिंह सेवा केंद्र कॉलेज रोड गुरदासपुर में प्राइवेट ड्यूटी करता था, जो अक्सर उसे बताता था कि वह कहां ड्यूटी करता है। उस सेवा केंद्र का मैनेजर हनी पुत्र राज कुमार निवासी स्कीम नंबर 7, ब्लॉक नंबर 16, फ्लैट नंबर 5, गुरदासपुर उसे परेशान करता है। 

मां ने बताया कि, उनका बेटा अपने मैनेजर से बहुत नाखुश था। वह कल घर से अपनी ड्यूटी पर गया था। जिसके बाद नवप्रीत सिंह ने फोन करके बताया कि लोहे वाला पुल पर हनी से परेशान होकर उसने कोई जहरीली चीज खा ली है। वह मौके पर पहुंचे और नवप्रीत सिंह को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही नवप्रीत सिंह की मौत हो गई। सब-इंस्पेक्टर मोना ने बताया कि मृतक की मां के बयानों पर आरोपी मैनेजर हनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News