होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में पकड़े कई लड़के-लड़कियां

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 11:12 AM (IST)

संगरूर, महिला चौक(बेदी): पटियाला रोड पर गांव महिला चौक के नजदीक एक होटल से दो दर्जन से अधिक नौजवान जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ने का दावा किया गया है। एस.आई. करमजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान रेड की। इस रेड दौरान विलियम जैजी डी.एस.पी. दिढ़बा और इन्दु बाला डी.एस.पी. ट्रैफिक और क्राइम अगेंस्ट वूमैन ने बताया कि महिला चौक के नजदीक गुलाड़ी निवासी किराए पर होटल चलाता है। इस होटल में 10-12 कमरे बने हुए हैं।



कई जोड़ों ने कमरे किराए पर लिए हुए थे। आरोप है कि यह व्यक्ति होटल में बिना परमिट बाहर से आए जोड़ों को कमरे किराए पर देकर जिस्मफरोशी का काम करवाता था जिसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस मौके जब जोड़ों की संख्या संबंधी डी.एस.पी. से पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ 18 लड़कों के बारे में बताया और लड़कियों की संख्या बताने से इंकार कर दिया। 

Edited By

Sunita sarangal