भूंदड़ को धार्मिक सजा के तरीकों पर SGPC मेंबरों ने उठाए सवाल

punjabkesari.in Sunday, Sep 16, 2018 - 02:48 PM (IST)

चंडीगढ़ (भुल्लर): बादल विरोधी ग्रुप के तौर पर पंथक फ्रंट के नेतृत्व में कार्य कर रहे एस.जी.पी.सी. के सदस्य अमरीक सिंह साहपुर, भाई गुरप्रीत सिंह रंधावा, जसवंत सिंह और सरबंस सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को बादशाह दरवेश कहकर संबोधित करने संबंधी तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार की ओर से वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ को धार्मिक सजा के तरीकों पर सवाल उठाए हैं।


संयुक्त बयान में भूंदड़ के दाढ़ी बांध मीटिंग में पेश होने पर एतराज जताते हुए कहा कि तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने उसे नजरअंदाज कर पंथ की महान रिवायतों और पंज प्यारों के सिद्धांत को गहरी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि दमदमा साहिब के जत्थेदार को इस बात का जवाब देना पड़ेगा कि उन्होंने गुरु सिद्धांत की पालना क्यों नहीं की।

Vatika