एस.जी.पी.सी. चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार नहीं लड़ सकेगा राजनीतिक चुनाव : ढींडसा

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2020 - 08:29 AM (IST)

मोगा(संदीप शर्मा): आगामी एस.जी.पी.सी. चुनाव अपने समर्थकों से मिलकर चुनाव लड़ेंगे और यह भी फैसला लिया गया है कि एस.जी.पी.सी. चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार लोकसभा, विधानसभा या किसी भी तरह का राजनीतिक चुनाव या पार्टी का पद हासिल नहीं कर सकेगा। इस बारे संबंधित उम्मीदवार से हलफिया बयान भी लिया जाएगा। यह बात मोगा में राज्य सभा मैंबर एवं सीनियर टकसाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने समर्थक टोनी गिल के निवास स्थान में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी. चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार से इस बारे हलफिया बयान भी लिया जाएगा। दिल्ली दंगों बारे उन्होंने कहा कि इसके जिम्मेदार को निष्पक्ष जांच के बाद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर हरभूपेन्द्र सिंह लाडी, टोनी गिल, रुपेन्द्र सिंह गिल, इन्द्रपाल सिंह गिल, राजू सदियोड़ा, आशू गोयल, गुरप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, बलविंद्र सिंह लंडेके, बलविंदर सिंह बराड़, रिक्की अरोड़ा, इन्द्रजीत सिंह सरपंच रामा आदि समर्थक उपस्थित थे।

सुखबीर की गलत नीतियों कारण शिअद छोड़ने को हुए मजबूर
शिरोमणि अकाली दल बादल सुखबीर सिंह बादल की गलत नीतियों कारण और उस समय बड़े तथा सीनियर कार्यकर्ताओं व नेताओं को बिना भरोसे में लिए पार्टी संबंधी फैसले लेना बिल्कुल गलत है। यही कारण है कि टकसाली नेता पार्टी छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। शिरोमणि अकाली दल बादल को छोड़ने का कारण सुखबीर सिंह बादल की ऐसी नीतियां है। 

Edited By

Sunita sarangal