श्वेत मलिक का दावा, ‘पंजाब में सभी 13 सीटों पर गठबंधन की ही होगी जीत’

punjabkesari.in Saturday, Jun 09, 2018 - 07:27 AM (IST)

अमृतसर/चंडीगढ़(महेन्द्र): वर्ष 2019 में देश में होने जा रहे लोक सभा चुनावों को लेकर पजाब के दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद श्वेत मलिक के साथ विशेष बैठक की। चुनावी रणनीति पर चर्चा करने के पश्चात मलिक ने न सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को यकीन ही दिलाया, बल्कि इस बात का दावा भी किया कि लोक सभा चुनावों में भाजपा गठबंधन पंजाब की सभी 13 सीटों पर शानदार जीत हासिल करेगा।

उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि पार्टी के ऐसे कर्मशील राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने व्यस्त कार्यक्रमों में से अपना कीमती समय निकाल कर पंजाब के कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन किया है, जिनकी पार्टी संगठन के प्रति निष्ठावान चरित्र व कुशल सोच की वजह से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर सामने आई है। 

मलिक ने कहा कि भाजपा के इतिहास में यह पहला मौका है कि 20 से अधिक राज्यों में भाजपा तथा सहयोगी दलों ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया हुआ है। आज कांग्रेस की यह दशा हो चुकी है कि उसे अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व में संगठन की मजबूती तथा कार्यकत्र्ताओं की ताकत के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर विकास करवाने के साथ-साथ देश की जनता का लगातार विश्वास जीत रही है।

Vatika