सीजफायर उल्लंघन में जवान शहीद, घर पर आखिरी बार फोन करके कहा था- अब नहीं कर पाऊंगा बात

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 02:04 PM (IST)

गुरदासपुर:जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने पर गोली लगने से  गुरदासपुर के गांव पब्बांराली का रहने वाला सेना का जवान रजिंद्र सिंह शहीद हो गया। वह माछल सैक्टर में ड्यूटी पर तैनात था। उसका करीब डेढ़ साल पहला ही विवाह हुआ था। उसका का एक 7 माह का बेटा भी है। विवाह के बाद वह केवल 2 बार ही छुट्टी पर घर आया था। 

4 साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था रजिंद्र सिंह
शहीद के भाई दलविन्दर सिंह ने रोते हुए बताया कि रजिद्र सिंह 4 साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था और मार्च माह में छुट्टी काट कर गया था। कुछ दिनों पहले उसने फोन कर कहा था कि ड्यूटी कारण अब वह 3 दिन तक बात नहीं कर सकेगा। अब उसकी मौत की खबर आई।

मां बोली-बेटे के सेना में जाने से परिवार को मिला था सहारा
शहीद की मां ने बताया कि रजिंद्र देश की सेवा करने के लिए सेना में भर्ती हुआ था। परिवार की आर्थिक हालत बहुती अच्छी नहीं है। बेटे के सेना में जाने के कारण परिवार को काफी सहारा मिला था। 
 

swetha