शहीद सुखदेव सिंह का परिवार पूरा सम्मान न मिलने कारण मंच से उतरा

punjabkesari.in Friday, Mar 23, 2018 - 04:59 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): पंजाब सरकार द्वारा आज शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव सिंह के शहीदी दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे शहीद सुखदेव सिंह के परिवार के सदस्यों ने सरकार द्वारा उन्हें बनता सम्मान न दिए जाने पर रोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तथा अन्य राजनीतिक नेताओं के मंच के दूसरी ओर बनाए गए वी.वी.आई.पी. मंच को छोड़ कर जैसे ही शहीद सुखदेव सिंह के परिवार के सदस्यों ने विरोध जताना शुरू किया, तब ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों में अफरा-तफरी मंच गई तथा अधिकारी उन्हें शान्त करने में जुट गए। 


समारोह के उपरान्त मीडिया से बात करते हुए अशोक थापर, कर्ण थापर तथा संदीप थापर ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें मात्र एक दिन पहले खटकड़कलां के शहीदी दिवस तथा डेपो की शुरूआत किए जाने का निमंत्रण पत्र मिलने के बाद आज वे यहां आए हैं। 

 

उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव 3 जिस्म परन्तु 1 जान थे। शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव के विकास पर सरकारों की ओर से करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए हैं परन्तु शहीद सुखदेव सिंह के लुधियाना स्थित घर की ओर जाने के लिए एक मार्ग तक निर्मित नहीं किया गया है। देश की पाॢलयामैंट में शहीद भगत सिंह के साथ शहीद सुखदेव तथा राजगुरु की प्रतिमाएं भी स्थापित की जानी चाहिएं। उन्होंने कहा कि देश को आजादी हासिल हुए 70 वर्ष का समय व्यतीत हो जाने के बाद भी शहीदों को बनता सम्मान नहीं मिल पाया है। पाक में लाहौर के सौदाम चौक में आज शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव की प्रतिमाएं लगने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों को पूरा सम्मान न मिल पाने के विरोध में वे आज से केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ आई.टी.ओ. पार्क में अनिश्चितकालीन हड़ताल रखने जा रहे हैं। 

Punjab Kesari