शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी का हुआ इंतकाल

punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 12:47 PM (IST)

जालंधर/लुधियाना(मजहर): मजलिस ए अहरार के कौमी सदर और शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी अल्लाह को प्यारे हो गए हैं। शुक्रवार देर रात 12:10 पर उन्होंने जिंदगी की आखिरी सांसें लीं। जैसे ही उनके इंतकाल की खबर अस्पताल से बाहर पहुंची लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। अपने कायद के इंतकाल पर हर कोई आंसू बहा रहा है। मौलाना के इंतकाल से पंजाब और मुल्क के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। शाही इमाम की शख्सियत पंजाब के मुसलमानों के लिए एक शान वाली ढाल थी।

उल्लेखनीय है कि उनका चेन्नई के (मद्रास) के एक बड़े हॉस्पिटल में 1 महीने तक इलाज चला। अभी कुछ दिन पहले ही वह लुधियाना वापस आए थे लेकिन तकलीफ बढ़ती गई। डायलिसिस की वजह से उन्हें लुधियाना के सी.एम.सी. अस्पताल के ICU में एडमिट किया गया था। आज रात 12:10 पर उन्होंने आखिरी सांसें ली। इसकी जानकारी शाही इमाम के भाई अतीक उर रहमान ने फोन करके दी। 

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी के देहांत पर दुख का प्रकटावा किया है। अपने शौक संदेश में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें एक आध्यात्मिक शख्सियत बताया, जिन्होंने हमेशा ही लोगों में प्यार, शान्ति और भाईचारे के संदेश का प्रचार किया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शाही इमाम की ओर से लोगों में भाईचारे और अमन-शान्ति की तारें मज़बूत करने के लिए पाया गया योगदान पूरा राज्य हमेशा याद रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक हलके ख़ास कर मुस्लिम भाईचारे में एक बहुत बड़ा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे भरना मुश्किल है। अपने शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने दुखी परिवार और रिश्तेदारों के साथ दुख सांझा करते हुए परमात्मा के आगे उनकी आत्मिक शान्ति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल बख्शने की अरदास की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News