शाहकोट उपचुनाव पर कांग्रेसी दिग्गज बोले-कैप्टन सरकार के नीतियों पर जनता की मुहर

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 01:43 PM (IST)

जालंधर(सोनिया):  शाटकोट उपचुनाव के अब तक के नतीजों से जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस जीत की और बढ़ रही है। इन्हीं नतीजों के आधार पर पंजाब कांग्रेस के नेताओं के बयान सामने आए हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि कैप्टन सरकार की नीतियों पर जनता ने मुहर लगाई है, अकाली दल को लोगों ने उसकी जगह दिखा दी है। वहीं  कांग्रेस सांसद संतोष चौधरी ने कहा कि पूरी तरह से निष्पक्ष चुनाव हुआ है। जिसमें पंजाब में आप खत्म हो चुकी है। उधर पजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अकाली दल से लोग नफरत करते हैं,जीजा, साला को जनता ने नकार दिया है अब तो सुखबीर बादल को संयास ले लेना चाहिए। सिद्धू ने कहा कि अकाली दल की ये शर्मनाक हार है, अकाली दल ने पंजाब की जवानी को बर्बाद कर दिया, लाल बत्ती गाड़ियों में ड्रग्स बेचे गए। उसी का नतीजा आज सामने आ गया है।

 

अब तक यह रहे विजेता 

वर्ष    विजेता    दल
1977    बलवंत सिंह    शिअद
1980    बलवंत सिंह    शिअद
1985    बलवंत सिंह    शिअद
1992    बृज भूपेंदर सिंह    कांग्रेस
1997    अजीत सिंह कोहाड़    शिअद
2002    अजीत सिंह कोहाड़    शिअद
2007    अजीत सिंह कोहाड़    शिअद
2012    अजीत सिंह कोहाड़    शिअद
2017    अजीत सिंह कोहाड़    शिअद

Sonia Goswami