ASI की शर्मनाक हरकत, Girlfriend को होटल में बुलाकर बनाए संबंध और फिर ...

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2023 - 05:21 PM (IST)

खन्ना: पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सेवामुक्त ए.एस.आई. अमर सिंह निवासी गली नंबर 15 कृष्णा नगर खन्ना के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 323, 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पति की मौत करीब 10 साल पहले हो गई थी। जिसके बाद उसकी मुलाकात थाना दोराहा में ए.एस.आई. अमर सिंह के साथ हुई थी जब वह एक दरखास्त के संबंध में थाने गई थी तो इसी बीच दोनों में दोस्ती हो गई थी।

अमर सिंह अभी कुछ महीने पहले ही रिटायर हुआ है लेकिन अमर सिंह के साथ उसकी रिलेशनशिप करीब 12 सालों से है। इस दौरान अमर सिंह रात की ड्यूटी के समय भी उसके साथ ही रहता था। कई बार अमर सिंह ने उससे मारपीट भी की । लेकिन वह सब कुछ सहती रही। 13 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह सेवामुक्त ए.एस.आई. अमर सिंह को मिलने घर से एक्टिवा पर खन्ना आई थी। अमर सिंह उसे कचहरी में मिला वहां 2 घंटे बातें करते रहे। बाद में दोनों रॉक व्यू होटल में चले गए। जाते समय शराब के ठेके से बीअर की बोतलें ले गए। 

होटल के कमरे में दोनों बातें करते रहे तथा बीअर पीते रहे। बीअर पीने के बाद बातें करते करते अमर सिंह उसे गालियां देने लगा। धमकियां देने लग पड़ा। हाथ में पकड़ी बीअर की बोतल से मारपीट की। उसके सिर तथा मुंह से खून निकलने लगा। जाते समय अमर सिंह उसका मोबाइल तथा कुछ पैसे लेकर भाग गया। हमले के दौरान उसके मुंह, कंधे पर 5 लगीं। वह लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल पहुंची और भर्ती होकर इलाज शुरू करवाया। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह ने कहा कि कथित आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila