टॉफी देने के बहाने 5 वर्षीय लड़के के साथ की शर्मनाक हरकत

punjabkesari.in Sunday, Feb 06, 2022 - 02:00 PM (IST)

जालंधर (महेश): थाना रामा मंडी अधीन पड़ते एक इलाके में टॉफी देने के बहाने 5 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। ए.सी.पी. सैंट्रल सुखदीप सिंह ने बताया कि एस.एच.ओ. रामा मंडी जतिन्दर कुमार शर्मा के नेतृत्व में उक्त मामले के मुलजिम सुभाष चंद्र निवासी राम बहादुर का क्वार्टर संतोषी नगर जालंधर को 2 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ेंः मोहाली में भगवंत मान ने विरोधियों पर लाए रगड़े, ‘आप’ उम्मीदवार के हक में किया प्रचार

ए.सी.पी. ने बताया कि पीड़ित बच्चो की मां ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए थे कि सुबह 10 बजे उसके बेटे को टॉफी देने के बहाने सुभाष अपने क्वार्टर में ले गया था। वहां ले जाकर उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया, जिसके बाद पुलिस ने सुभाष चंद्र जो भागने की फिराक में था,  खिलाफ थाना रामा मंडी में आई.पी.सी. की धारा 377, 7/8 पोसको एक्ट के अंतर्गत 37 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज कर दी। पुलिस ने उक्त मुलजिम को 2 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया। मुलजिम के पास से पुलिस की तरफ से पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila