इंसानियत शर्मसार! कलयुगी मां ने भ्रूण को प्लॉट में फेंका, कुत्ते ने...
punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 02:23 PM (IST)
लुधियाना (अनिल): थाना जोधेवाल की पुलिस ने नवजात बच्चे का भ्रूण मिलने पर अज्ञात आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी थानेदार बलकार सिंह ने बताया कि नूर एनक्लेव के खाली प्लाट में एक नवजात बच्चे का भ्रूण बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि खाली प्लाट से एक कुत्ता अपने मुंह में नवजात बच्चे का भ्रूण उठाकर लेकर जा रहा था। इसके बाद वहां खड़े लोगों द्वारा कुत्ते के मुंह से भ्रूण को छुड़वाया गया। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात महिला द्वारा अपना पाप छुपाने के लिए इस भ्रूण को खाली प्लाट में फेंका गया है। इसके बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

