पंजाब के गुरुद्वारा साहिब में बड़ी घटना, सामने आई हैरान कर देने वाली Video

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2023 - 04:08 PM (IST)

पंजाब डेस्कः मोरिंडा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में एक बेहद शर्मनाक घटना हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ चल रहा था और संगत गुरुघर में नतमस्तक हो रही थी। 

 

इस बीच एक व्यक्ति गुरुघर में दाखिल होकर ग्रंथी सिंह की तरफ इशारा करता है और आगे आकर उन पर हमला कर देता है। गुरुघर के अंदर हुई उक्त वारदात वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आगे से ग्रंथी सिंह भी तलवार निकाल लेता है। इसका कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की ग्रंथी सिंह से रंजिश थी। बेशक ग्रंथी सिंह के साथ कोई रंजिश हो सकती है, लेकिन गुरुघर के अंदर हुई यह घटना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।

Content Writer

Vatika