पंजाब में शर्मनाक घटना, सगे भाइयों ने 6th में पढ़ती लड़की को किया Pregnant

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 11:52 AM (IST)

पंजाब डेस्क: हमारे समाज में नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार और शारीरिक शोषण जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। साहनेवाल थाने के एक इलाके में ऐसी ही घटना सामने आई है। थाना साहनेवाल के कंगनवाल इलाके में रहने वाली एक बेबस मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बेटी के साथ कुछ दरिंदों ने रेप किया और उसे गर्भवती कर दिया। 

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी नाबालिग बेटी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले दो लड़के जो सगे भाई है, ने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी कंगनवाल की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

इस संबंध में चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए दो भाइयों शिव और महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Content Writer

Vatika