पूर्व कांग्रेसी नेता शमशेर दूलो की पत्नी 'आप' में शामिल, फतेहगढ़ साहिब से लड़ेंगी चुनाव

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2019 - 04:07 PM (IST)

जालंधर (बुलंद): कांग्रेस के राज्यसभा मैंबर व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान शमशेर सिंह दूलो की पत्नी और पूर्व कांग्रेसी विधायक हरबंस कौर दूलो आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गईं। इसके साथ ही आप पार्टी ने हरबंस कौर दूलो को फतेहगढ़ साहिब लोक सभा हलके से पार्टी का उम्मीदवार ऐलान कर दिया। 

इस बारे जालंधर में एक प्रैस कान्फ्रैंस करने पहुंचे पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन व विधायक अमन अरोड़ा ने बताया कि 2017 में तृणमूल कांग्रेस पार्टी द्वारा जालंधर केंद्रीय हलके से विधान सभा चुनाव लड़ने वाले नौजवान नेता तरणजीत सिंह सन्नी भी दर्जनों साथियों सहित ‘आप’ में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर विधायक और किसान विंग के प्रधान कुलतार सिंह संधवां, विधायक और एन.आर.आई. विंग के प्रधान जय किशन सिंह रोड़ी, जालंधर से लोक सभा उम्मीदवार रिटा. जस्टिस जोरा सिंह, फतेहगढ़ साहिब से पार्टी उम्मीदवार बलजिन्द्र सिंह चौंदा, हलका चुनाव प्रचार इंचार्ज नवदीप सिंह संघा, जालंधर से जिला प्रधान डा. शिव दयाल माली और राज्य उपप्रधान डा. संजीव शर्मा भी शामिल रहे। इस दौरान अरोड़ा ने बलजिन्द्र कौर और अमृतसर से डा. इंद्रबीर सिंह निज्झर को राज्य कोर समिति के मैंबर नियुक्त करने की घोषणा भी की। इस मौके पर हरबंस कौर दूलो ने कहा कि उन्होंने यह फैसला अपने पति शमशेर सिंह दूलो को पूछकर ही लिया है परंतु दूलो साहिब का अपना क्या फैसला है, इसके बारे में वह खुद ही बता सकते हैं।

swetha