RDX के साथ पकड़े शमशेर सिंह की मां का खुलासा

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2022 - 05:00 PM (IST)

तरनतारनः कुरुक्षेत्र के शाहबाद से 300 ग्राम RDX सहित गिरफ्तार शमशेर सिंह की मां का बयान सामने आया है। मां का कहना है कि उसका बेटे बेकसूर है। पुलिस पर आरोप लगाते हुए मां ने कहा कि उनके बेटे को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। पति की मौत के बाद उनके घर का खर्चा शमशेर सिंह पर ही चलता है, जो एक दुकानदार है। 

दुकान ही उनकी आय का साधन है। गिरफ्तारी वाले दिन भी शमशेर सिंह दुकान बंद करके घर आया और उसे चाबी पकड़ा कर किसी के साथ बाहर चला गया। उसके जाने के 10 मिनट बाद ही उन्हें फोन आया कि शमशेर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी तरफ से पुलिस थाने के कई चक्कर लगाए पर शमशेर बारे कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शमशेर की मां ने बताया कि उसके घर की हालत से ही शमशेर की आमदनी का अंदाजा लगाया जा सकता है। उसके चरित्र को लेकर आस-पड़ोस से पूछा जा सकता है। पुलिस उसे झूठे केस में फंसा रही है। 

उल्लेखनीय है कि 3 अगस्त को हरियाणा एस.टी.एफ. द्वारा शाहबाद जी.टी.रोड पर एक किलो आर.डी.एक्स बरामद करते हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार शमशेर सिंह शेरा (20) नामक नौजवान को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा जिला तरनतारन से संबंधित 4 और छोटे नौजवानों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ जारी है जबकि एक संदिग्ध नौजवान की तालाश जारी है। इस सारे मामले संबंधित जिला तरनतारन पुलिस द्वारा चुप्पी साधी हुई है, जो कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं है। 

Content Writer

Vatika