दो पक्षों के विवाद में चले तेजधार हथियार, आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर घायल

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2024 - 06:23 PM (IST)

अबोहर : नई आबादी में 2 पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए। जानकारी मुताबिक, नई आबादी में अनैतिक कार्य को लेकर दोनों गुटों में तेजधार हथियारों से वार किए गए। घायलों को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ट

अस्पताल में भर्ती घायल ललिता पुत्री स्व. राजू ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि उनके मोहल्ले के रहने वाले एक परिवार के लोग उन पर अनैतिक कार्य करने का आरोप लगा चुके हैं। उन्हें कई बार समझाया गया लेकिन वह बाज नहीं आए। कल शाम भी उन लोगों ने उन पर गलत आरोप लगाए, जिसे लेकर उनके में विवाद हो गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग तेजधार हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और उनसे मारपीट करने लगे। इस दौरान जब जश्न पुत्र बंटू, बंटू पुत्र राम सिंह व सिकंदर पुत्र राम सिंह बचाव करने के लिए आए तो उन पर भी तेजधार हथियार से वार करके गंभीर घायल कर दिया गया। 

वहीं दूसरे पक्ष के घायल वीरभान पुत्र प्रीतम सिंह का कहना है कि उसकी 5 लड़कियां है। आरोपी पक्ष अपने घर में अनैतिक कार्य करते हैं, जिस कारण उनके घर में आए दिन बाहर से अनजान लोग आते रहते हैं, जिनका असर उनकी बेटियों पर भी पड़ रहा है। इसी के चलते जब कल उक्त परिवार को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आई उनकी बेटियां पूजा और सपना पर तेजधार से हमल कर उन्हें घायल कर दिया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News