2022 तक पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी होगी भाजपा : श्वेत मलिक

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 08:19 AM (IST)

पठानकोट/सुजानपुर(शारदा/हीरा लाल): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 118वें जन्मदिवस पर पूरे देश की तरह प्रदेश में भी भाजपा को और सुदृढ़ करने के मकसद से भाजपा के ‘संगठन पर्व’ के तौर पर शुरू किए गए सदस्यता अभियान 2019 का आगाज ‘साथ आएं, देश बचाएं’ के नारे के साथ पठानकोट के माधोपुर से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

श्वेत मलिक ने कहा कि पंजाब में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में 51 प्रतिशत से भी ज्यादा वोट हासिल कर भाजपा पंजाब की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज बनकर भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु व विश्व शक्ति बनाना है।  इस अवसर पर जम्मू के लोकसभा सांसद व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा विशेष रूप में उपस्थित हुए, उनके साथ विधायक दिनेश बब्बू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, पूर्व मंत्री तीक्षण सूद, पूर्व विधायक सीमा देवी, प्रदेश सदस्यता अभियान प्रमुख दयाल सिंह सोढ़ी, नरिंद्र परमार, सदस्यता अभियान के सह-प्रमुख जीवन गुप्ता, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेतली, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा, पठानकोट के मेयर अनिल वासुदेवा, पठानकोट जिला अध्यक्ष विपन महाजन ने भी डा. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

श्वेत मलिक ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक, महान नेता, चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी व विचारक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को देश में ‘एक निशान, एक विधान और एक प्रधान’ के संकल्पों को पूरा करने के लिए व कश्मीर में खुद का बलिदान देने के लिए याद किया जाता है। डा. मुखर्जी का स्वतंत्रता से पूर्व व स्वतंत्रता के बाद भी राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रहा। अगर कश्मीर और बंगाल हिंदुस्तान का हिस्सा हैं तो इसका श्रेय डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जाता है। 

मलिक ने कहा कि केन्द्रीय भाजपा नेतृत्व द्वारा आज देशव्यापी रूप से चलाए जा रहे इस सदस्यता अभियान को ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019’  का नाम दिया गया है आज पंजाब के 33 जिलों में यह सदस्यता अभियान आरम्भ होकर 11 अगस्त 2019 तक चलेगा। सदस्यता अभियान के तहत सैंकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर ली है। पूर्व सांसद जुगल किशोर ने कहा कि आज डा. मुखर्जी की बदौलत ही भारत के अन्य प्रदेशों के नागरिक जम्मू-कश्मीर में बिना परमिट यात्रा कर सकतेहैं।  

swetha