जनता भाजपा से जुड़ कर उन्नति की राह पर जाने के लिए तैयार : श्वेत मलिक

punjabkesari.in Monday, Jul 29, 2019 - 10:18 AM (IST)

अमृतसर(कमल, जिया): अमृतसर के कंपनी बाग में भाजपा के जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा की अध्यक्षता में एक कैम्प लगाकर भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें प्रदेशाध्यक्ष व सांसद श्वेत मलिक मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान भारी बारिश की परवाह न करते हुए सैंकड़ों भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने भाग लिया और मौके पर हजारों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। 

इस मौके पर श्वेत मलिक ने कहा कि आज भाजपा देश के पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर प्रदेश में अपना परचम लहरा चुकी है। आज देश की जनता भाजपा से जुड़ कर देश को उन्नति की राह पर ले जाने व मोदी द्वारा भारत को विश्व गुरु व विश्व शक्ति बनाने के देखे गए सपने को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। 

मलिक ने कहा कि देश की जनता की इच्छा को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने संगठन पर्व के रूप में सदस्यता अभियान शुरू करने व 20 प्रतिशत और सदस्य बनाने का निश्चय किया तथा कार्यकत्र्ताओं को इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 11 अगस्त तक समय दिया गया। कार्यकत्र्ताओं ने पार्टी द्वारा दिए गए इस लक्ष्य को कुछ ही दिनों में पूरा कर दिखाया है। आज देश में भाजपा 11 करोड़ सदस्यों वाला सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की शक्ति की बदौलत पंजाब में भाजपा 2022 तक सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।  

swetha