जी.एस.टी. के कारण देश में आज आर्थिक विकास दर 8.2 प्रतिशत तक पहुंची : श्वेत मलिक

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 08:24 AM (IST)

अमृतसर(स.ह.): दिल्ली में सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक ने भारत के वित्त मंत्री अरुण जेतली से भेंट की। इस दौरान मलिक ने जेतली को पंजाब में भाजपा के बढ़ते आधार की जानकारी दी व 5 महीने में पंजाब में भाजपा की हुई विशाल रैलियों, संगठन की सफल बैठकों व पंजाब की कांग्रेस सरकार के अत्याचार के विरोध में जन जागरण पदयात्रा में हजारों की संख्या में आए पंजाबियों का विवरण पेश किया।

उन्होंने बताया कि जी.एस.टी. के माध्यम से जेतली ने एक आर्थिक क्रांति का आरंभ किया, जो आने वाले समय में देश का स्वॢणम भविष्य तय करेगी। इसी वजह से देश में आज आर्थिक विकास दर 8.2 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जेतली को पंजाब सरकार द्वारा पंजाब की जनता पर नशा माफिया, रेत माफिया, गैंगस्टर व नए लगाए टैक्सों द्वारा किए जा रहे अत्याचार की जानकारी दी। उन्होंने जेतली की सफलता पर कहा कि वह बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं व राजनीति व शासन तंत्र प्रणाली के विद्वान हैं।  हमें एक निर्भीक, सशक्त, कर्मयोगी वित्त मंत्री मिले हैं जिनका एकमात्र लक्ष्य देश वासियों का जीवन सर्वसुविधा संपन्न बनाना है। 

swetha