शैलर की दीवार गिरने का मामला, एक और मजदूर की हुई मौ\त

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2024 - 11:23 AM (IST)

सुनाम ऊधम सिंह वाला : बीती कल गांव कनकवाल भंगुआ में बन रहे एक नए शैलर की दीवार गिरने के कारण घायल हुए एक अन्य मजदूर किशन सिंह (26) पुत्र केवल सिंह निवासी गांव रतनगढ़ पटियांवाली, की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में इलाज दौरान मौत होने के कारण मरने वालों की संख्या अब 4 हो गई है।

गौरतलब है कि उस समय काम कर रहे पांच मजदूर दीवार के मलबे के नीचे दब गए थे। इसी दौरान गंभीर रूप से घायल हुए एक मजदूर जगसीर सिंह निवासी गांव धर्मगढ़ सुनाम का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में थाना धर्मगढ़ के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने कहा कि इस मामले में चमकौर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी धर्मगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कनकवाल भंगुया शैलर की दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जिसके चलते भारत निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन (सीटू) ने स्थानीय बख्शीवाला रोड पर पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एकत्रित साथियों को संबोधित करते हुए भारत निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन (सीटू) जिला संगरूर के संयोजक कामरेड वरिंदर कौशिक ने कहा कि इस दुखद हादसे की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

कामरेड विरेंद्र कौशिक ने पंजाब सरकार से मांग की कि प्रत्येक मृतक के वारिसों को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए और प्रत्येक घायल व्यक्ति का नि:शुल्क इलाज किया जाए और 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर कामरेड निर्मल सिंह, लखविंदर सिंह चहल, हरभगवान शर्मा, मास्टर अमरीक सिंह खन्ना, शमशेर सिंह, वलजोत सिंह, गिबा कुमार आदि मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News