कमिश्नर के रूप में हुई शेना अग्रवाल की हुई नगर निगम में वापसी

punjabkesari.in Wednesday, May 04, 2022 - 09:01 PM (IST)

लुधियाना  (हितेश) : नगर निगम को शेना अग्रवाल के रूप में नया कमिश्नर मिल गया है। हालांकि नगर निगम व शेना दोनों ही एक दूसरे के लिए नए नहीं है क्योंकि वह पहले यहां एडिशनल कमिश्नर के तौर पर काम कर चुकी है और उनके पास लुधियाना में ए.डी.सी डिवेल्पमेंट का चार्ज भी रहा है। अब जारी हुए ट्रांसफर ऑर्डर में उन्हें पठानकोट नगर निगम कमिश्नर से बदलकर लुधियाना भेजा गया है। इसके अलावा वह कई जिलों में डी.सी. भी रह चुकीं है। शेना द्वारा वीरवार को चार्ज सम्भालने की संभावना है क्योंकि कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल द्वारा बुधवार शाम को चार्ज छोड़ दिया गया है।

लुधियाना में महिलाओं के पास है 4 महत्वपूर्ण विभागों का कंट्रोल
नगर निगम कमिश्नर के रूप में शेना अग्रवाल की नियुक्ति के बाद लुधियाना के 4 महत्वपूर्ण विभागों का कंट्रोल  महिलाओं के पास आ गया है क्योंकि सरकार द्वारा सुरभि मलिक को डी.सी. के साथ  इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन व गलाड़ा के सी.ए का चार्ज भी दे दिया गया है।

स्मार्ट सिटी मिशन के सी.ई.ओ को लेकर असमंजस बरकरार
सरकार दुआरा पहले कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल को स्मार्ट सिटी मिशन के सी.ई.ओ का चार्ज भी दिया गया था लेकिन उनकी ट्रांसफर के बाद शेना अग्रवाल की नियुक्ति संबंधी जारी ऑर्डर में स्मार्ट सिटी मिशन के सी.ई.ओ को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News