फिरोजपुर लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद घुबाया ने दी सुखबीर को चुनौती

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 03:19 PM (IST)

नई दिल्ली/चंडीगढ़ःफिरोजपुर लोकसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया ने टिकट मिलने के बाद अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को फिरोजपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान का धन्यावाद करते हुए फिरोजपुर सीट पुनःजीत का दावा किया है।

घुबाया ने कहा कि वह खुद चाहते हैं कि सुखबीर बादल उनके खिलाफ चुनाव लड़ें। तभी उनको पता लग जाएगा कि कौन कितने पानी में हैं और लोग किसके साथ हैं। फिरोजपुर सीट से राणा सोढ़ी तथा अन्य नेताओं द्वारा दावेदारी पेश करने पर घुबाया ने कहा कि टिकट के लिए कोई भी दावेदारी पेश कर सकता है। पर आखिरी फैसला हाईकमान ने करना होता है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर सीट जीतकर वह कांग्रेस की झोली में डालेंगे।  

swetha