फिरोजपुर से किसी उम्मीदवार के इंतजार में हैं सुखबीर बादलः शेर सिंह घुबाया

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 06:39 PM (IST)

जलालाबाद (सेतिया): पूर्व उप मुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल अकाली दल बादल के कर्ता धर्ता हैं और दूसरे उम्मीदवारों को टिकटें बांट रहे हैं परन्तु जब फिरोजपुर लोकसभा हलके की बात आती है तो वह किसी के इंतजार में लगते नजर आते हैं। उक्त विचार कांग्रेस पार्टी के फिरोजपुर लोकसभा हलके के उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया ने फोन पर बातचीत दौरान व्यक्त किए। 

उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने विधान सभा चुनाव में तीसरे नंबर पर रह कर यदि सबक नहीं लिया तो रहता सबक उनको अब लोकसभा चुनाव में मिल जाएगा और उनको अपने आधार का भी पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल की ओर से कोई भी उम्मीदवार आ जाए वह एक लाख से अधिक की लीड के साथ अकाली उम्मीदवार को हराएंगे और पिछले 35 सालों के बाद कांग्रेस की झोली में फिरोजपुर लोकसभा की सीट डालेंगे। 

उन्होंने कहा कि जिस उम्मींद के साथ इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रधान राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधान मंत्री डा. मनमोहन सिंह, पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और इंचार्ज आशा कुमारी ने फिरोजपुर का टिकट सौंपा है उस पर वे खरा उतरते हुए पार्टी को जीत दिलाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News