युवा अकाली दल की कोर कमेटी में 10 नए सदस्य शामिल

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2019 - 04:06 PM (IST)

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के महासचिव एवं युवा मामलों के प्रभारी बिक्रम सिंह मजीठिया ने युवा अकाली दल की कोर कमेटी का विस्तार करते हुए दस नए सदस्य कमेटी में शामिल किए हैं। मजीठिया ने संगरूर यूथ विंग के जिला प्रधान की नियुक्ति की।

मजीठिया ने आज यहां बताया कि कोर कमेटी में शामिल किए गए सदस्यों में शिवराज सिंह जल्लाह, जतिंदर सिंह खालसा, अवतार सिंह राखा, सतनाम सिंह केली, हरप्रीत सिंह शिवालिक, चंद सिंह डल्ला, मनिंदर सिंह लखबीरवाला, मनु जिंदल, जसरीत सिंह कमालपुर और कमलजीत सिंह हथ्था हैं।

उन्होंने कहा कि गुरशरन सिंह चट्ठा को संगरूर (ग्रामीण दो) का जिला प्रधान नियुक्त किया है जिसके तहत मलेरकोटला, धूरी और अमरगढ़ हलके पड़ते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा नेताओं की नई टीम आम लोगों तथा युवाओं की समस्याओं को दूर करने और पार्टी की मजबूती के लिए अथक प्रयास करेगी।
 

Mohit