शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व डी.जी.पी. चटोपाध्याय पर लगाए आरोप

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 05:45 PM (IST)

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल की तरफ से प्रेस कान्फ्रेंस की गई जिसमें पूर्व डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डी.जी.पी.) सिद्धार्थ चटोपाध्याय पर बड़े आरोप लगाए। प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधन करते अकाली दल के मीडिया सलाहकार हरचरन सिंह बैंस ने अखबारों में छपीं खबरों को लेकर पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. चटोपाध्याय पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व डी.जी.पी. चटोपाध्याय कानून तोड़ने वाले क्रिमीनल्ज से आदेश लेते रहे हैं कि किसको एस.एस.पी., डी.एस.पी. लगाना है। वह लोग जो खुद ड्रग्ज मामले में शामिल और भगोड़े हैं, वह चटोपाध्याय को आदेश देते थे। उनके कहने पर जो अफसर लगते रहे हैं, वह बहुचर्चित भोले वाले केस में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिस डी.जी.पी. ने कानून व्यवस्था की चौकीदारी करनी होती है, वह कानून तोड़ने वालों से आदेश लेते रहे हैं कि किसके खिलाफ केस दर्ज करना है।

उसी पूर्व डी.जी.पी. चटोपाध्याय के कहने पर ही बिक्रम मजीठिया विरुद्ध केस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक आकाओं ने चटोपाध्याय को डी.जी.पी. ही केस दर्ज करने के लिए बनाया था। उन्होंने कहा कि अखबारों में छपीं खबरों से साफ हो गया है कि मजीठिया खिलाफ दर्ज केस राजनीति से प्रेरित था। चटोपाध्याय ने उन्हें नियुक्त किया, जो बहुचर्चित ड्रग्ज मामलों में शामिल रहे। उनके द्वारा ड्रग बिकवाते रहे, इसके सभी सबूत अखबारों में छपे हैं। उन्होंने कहा कि बिक्रम मजीठिया खिलाफ केस भी उसी कड़ी का ही हिस्सा है। यह केस पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है और इसके खिलाफ हर स्तर पर लड़ेंगे। वह इस पर न्यायिक जांच की मांग करते हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News