शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल की बिगड़ी तबीयत

punjabkesari.in Sunday, Jun 12, 2022 - 12:11 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल को लेकर एक खबर सामने आ रही है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार आज उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शिरोमणि अकाली दल के सरप्रस्त प्रकाश सिंह बादल की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनके सीने में अचानक दर्द होने लग गया। इसके तुरंत बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि अभी उनकी हालत स्थिर है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal