सत्ता के अंतिम साल में अकाली दल का बढ़ा 60 गुना फंड!

punjabkesari.in Thursday, Aug 09, 2018 - 04:04 PM (IST)

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब की सत्ता छोड़ने से पहले खूब फंड इकट्ठा किया। सत्ता के आखिरी साल यानी 2016-17 के दौरान अकाली दल के चंदे में 60 गुना की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यह जानकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिसर्च (एडीआर) की रिपोर्ट में सामने आर्इ है। 

इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015-16 में अकाली दल को 0.26 करोड़ जबकि 2016-17 के दौरान  15.45 करोड़ रुपए चंदा हासिल हुआ। इसके अनुसार सबसे ज्यादा फंड इकट्ठा करने वाले  क्षेत्रीय दलों में अकाली दल तीसरे स्थान पर जबकि शिव सेना पहले और आम आदमी पार्टी दूसरे स्थान पर है।


रिपोर्ट में वर्ष 2015-16 में शिव सेना को 86.84 करोड़ चंदा मिला था जो 2016-17 में कम होकर 25.65 करोड़ रह गया। इसके अनुसार शिव सेना के चंदे में 70 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। आम आदमी पार्टी (आप) को 24.73 करोड़ रुपए और समाजवादी पार्टी को कुल 6.91 करोड़ रुपए फंड मिला है। इस क्रम में समाजवादी पार्टी चौथे स्थान पर है। सभी क्षेत्रीय दलों को मिले कुल चंदे का 72.05 फीसदी यानी 65.83 करोड़ पर सिर्फ शिव सेना, आप और अकाली दल का कब्जा है। 

Vatika