नागरिकता संशोधन कानून भारत में रहने वाले किसी भी नागरिक के खिलाफ नहीं : शिवराज सिंह चौहान

punjabkesari.in Thursday, Dec 26, 2019 - 10:28 AM (IST)

चंडीगढ़(राय): नागरिकता संशोधन कानून पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल देश की अमन-शांति में आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। कानून में धार्मिक आधार पर प्रतिपादित समानता के अधिकार का कहीं भी उल्लंघन नहीं है। भाजपा धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करती। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वह भाजपा चंडीगढ़ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ‘सुशासन दिवस’ पर आयोजित संगोष्ठी ‘नागरिकता संशोधन कानून’ पर चंडीगढ़ में लोगों को इसकी जानकारी देने पहुंचे थे। इस मौके पर भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर, महासचिव चंद्रशेखर और मीडिया प्रभारी रविंद्र पठानिया भी मौजूद रहे। 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी तरह से भारत में रहने वाले किसी भी नागरिक के खिलाफ नहीं है। देश की आजादी के तुरंत बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान में रह गए हिन्दुओं और भारतीय मुसलमानों का हिन्दुस्तान आने का हक है तथा सरकार को उनकी सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखना होगा। इसी आधार पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री लियाकत अली खान के बीच हुए समझौते में तय हुआ कि दोनों देश अपने-अपने देश में रहने वाले अल्पसंख्यकों की रक्षा करेंगे जिस पर ङ्क्षहदुस्तान ने अपना वचन निभाया जबकि पाकिस्तान अपने यहां अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में नाकाम रहा है।

swetha