पहले महिला को किया जांच में शामिल, फिर थानेदार व उसके साथियों ने किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 02:20 PM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने पर थाना टलेवाल के थानेदार के विरुद्ध केस दर्ज करके उसे उसके साथी सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गांव चूंघा में सिकंदर सिंह व उसकी पत्नी को एक व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति का इस महिला के घर आना-जाना था।

इसलिए इस केस में थाना टलेवाल के थानेदार बलदेव सिंह ने महिला को भी जांच में शामिल कर लिया। इसके बाद महिला के साथ थानेदार बलदेव सिंह, सिपाही तरुण कुमार व एक सिविल व्यक्ति जगदेव सिंह ने डरा धमकाकर संबंध बना लिए। महिला ने इस संबंधी लिखित शिकायत एस.एस.पी. बरनाला को दी। महिला की शिकायत के बाद थानेदार बलदेव सिंह, सिपाही तरुण कुमार व जगदेव के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जब इस संबंधी डी.एस.पी. महलकलां प्रज्ञा जैन से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि थानेदार बलदेव सिंह व जगदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सिपाही तरुण कुमार की गिरफ्तारी अभी बाकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News