Canada जाने की तैयारी कर रहे पंजाबियों को झटका, 1 सिंतबर से नए नियम लागू
punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 07:17 PM (IST)
पंजाब डेस्क : Canada जाने की चाह रखने वाले पंजाबियों को लिए झटके वाली खबर सामने आई है। कनाडा सरकार ने स्टडी परमिट के नियमों में बदलाव किया है, जिससे अब वहां उच्च शिक्षा के लिए जाने वाले विद्यार्थियों का बजट बढ़ जाएगा। कनाडा में हायर एजुकेशन करने की चाहत रखने वाले भारतीय और पंजाबी विद्यार्थियों को इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ऑफ कनाडा (IRCC) से बड़ा झटका लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार, इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) की ओर से 1 सितंबर से नए नियम लागू किए जा रहे हैं। नए नियमों के तहत स्टडी परमिट के लिए गारंटीड इन्वेस्टमेंट सर्टिफिकेट (GIC) के तौर पर पहले से अधिक रकम दिखानी होगी। इस फैसले से पंजाब से कनाडा जाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का बजट काफी बढ़ जाएगा। नए नियमों के मुताबिक, एक विद्यार्थियों को 1 सितंबर से एक साल के रहने-खाने के खर्च के तौर पर 23,450 कैनेडियन डॉलर, यानी लगभग 16 लाख से 16.15 लाख रुपये की राशि दिखानी जरूरी होगी। यह रकम केवल एक साल के रहने और खाने के खर्च के लिए होगी। इसके अलावा, पहले साल की ट्यूशन फीस और कनाडा आने-जाने के टिकट का खर्च अलग होगा।
इसके अलावा, विद्यार्थियों को पहले साल की ट्यूशन फीस और कनाडा आने-जाने के टिकट का खर्च भी अलग से वहन करना होगा। ऐसे में कनाडा में पढ़ाई करने की योजना बना रहे पंजाब के विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। हालांकि, जो स्टूडेंट्स 1 सितंबर से पहले अपनी स्टडी परमिट फाइल के लिए अप्लाई करेंगे, उन पर पुराने नियम और पुरानी फीस लागू होगी। 2025 में यह फीस करीब 22,900 कैनेडियन डॉलर थी। 1 सितंबर या उसके बाद जमा किए गए सभी नए एप्लीकेशन के लिए नई बढ़ी हुई रकम देनी होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बदलाव कनाडा में बढ़ती महंगाई और रहने-सहने के खर्च को देखते हुए स्टैटिस्टिक्स कनाडा के 'लो-इनकम कट-ऑफ' (LICO) के आधार पर किया गया है, ताकि वहां पहुंचने के बाद स्टूडेंट्स को किसी भी तरह की फाइनेंशियल दिक्कत का सामना न करना पड़े।
बताया जा रहा है कि कनाडा में बढ़ती महंगाई और रहने-सहने के खर्च को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। यह नई राशि स्टैटिस्टिक्स कनाडा के लो-इनकम कट-ऑफ (LICO) के आधार पर तय की गई है, ताकि कनाडा पहुंचने के बाद विद्यार्थियों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

