प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, पिता ने परिवार के साथ मिल इस तरह किया लड़की का कत्ल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 06:06 PM (IST)

गुरदासपुर/पेशावर: घर से भाग कर प्रेम विवाह करने वाली एक ईसाई लड़की के पारिवारिक सदस्यों ने इज्जत की खातिर अपनी लड़की की हत्या कर दी। इस सम्बन्ध में पुलिस ने मृतकों के पिता में और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों अनुसार एक ईसाई लड़की निवासी पेशावर ने दिसंबर 2021 में अपने पड़ोसी भानु नाम के लड़के साथ प्रेम संबंधों के चलते घर से भाग कर विवाह करवा लिया था। इस बात को लेकर लड़की के परिवार वाले अपनी लड़की से खफा चल रहे थे। पिता शाह वली, भाई नौमन ईसा मसीह और मां जानिब ने योजना बना कर अपनी लड़की को यह कह कर घर बुलाया कि हम उसे माफ कर दिया है और भानू को हम अपना जमाई स्वीकार करते हैं। 

अपने परिवार की बात सुन लड़की अपने पति के साथ जब घर वापस आई तो बनाई योजना अनुसार उन्होंने अपनी लड़की का तेजधार हथियार के साथ कत्ल कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति भानू की शिकायत पर लड़की के पिता, भरा और मां खिलाफ केस दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News