Door Bell बजी, Gate खोलते ही महिला की निकली चीखें...Shocking Video

punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2023 - 03:57 PM (IST)

पंजाब डेस्कः कपूरथला के नाडाल से एक खौफनाक मामला सामने आया है। दरअसल, नाडाल के रिहायशी इलाके में तंग गलियों के बीचों-बीच बने घरो में से एक घर में एक अज्ञात व्यक्ति जिस ने सिर पर हेलमेट पहना हुआ और अपनी पहचान छीपाने के लिए हेलमेट के अंदर भी रूमाल बांधा हुआ था।

वह रिवाल्वर के साथ एक घर में दाखिल हो गया और महिला से हाथापाई कर उसे धमकाता है कि अगर उसने शोर मचाया तो वह उसे गोली मार देगा। डर के मारे महिला ने शोर मचाना  जारी रखा जिसके चलते वह अज्ञात वहां से भाग निकला पर गनीमत यह रही की उस अज्ञात हमलावर ने किसी को भी जानी नुक्सान नही पहुंचाया। पीड़िता के अनुसार वह ना तो उस हमलावर को पहचान सकी और ना वह समझ सकी की इस सबके पीछे कारण क्या था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

Content Writer

Vatika