लंबे से कांग्रेस की सेवा कर रहे शूटिंग चैंपियन लैहल ने इस पार्टी से मिलाया हाथ

punjabkesari.in Friday, Jan 21, 2022 - 10:22 AM (IST)

संगरूर (दलजीत सिंह बेदी): नेशनल चैंपियन शूटर और एन.एस.यू.आई. के जनरल सचिव और पंजाब कांग्रेस डिवेल्पमेंट बोर्ड के मैंबर रह चुके नौजवान नेता कर्म सिंह लैहल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भाजपा की नीतियों को पसंद करते पार्टी के दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। भाजपा के सीनियर नेता और जूनियन मनिस्टर गजेंदर सिंह शेखावत और परमदीप गिल ने कर्म लैहल का पार्टी में स्वागत करते कहा कि देश की नौजवान शक्ति आज भाजपा की नीतियों में विश्वास प्रकटा रही है। बहुसंख्यक नौजवान भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। 

जिक्रयोग्य है कि कर्म सिंह लैहल और उनका परिवार पिछले लंबे समय से संगरूर में रह कर राजनीति और समाज सेवा में अपनी सेवाएं निभा रहा है। नौजवान नेता कर्म लैहल ने कहा कि चाहे उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया परन्तु आज के समय में भारतीय जनता पार्टी की लोग हितैषी नीतियों को देखते उन्होंने फैसला लिया कि भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया जाए।

उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से जो विश्वास उन्होंने प्रकटाया है, उस प्रति वह ईमानदारी और तनदेही के साथ काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह देश के बहुसंख्यक लोग आज भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विश्वास बना रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि आने वाली विधानसभा मतदान में सब राज्यों में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila