कपूरथला के सिविल अस्पताल में चली गोलियां, कैदी को भगा कर ले गए साथी

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2019 - 04:35 PM (IST)

कपूरथला(ओबराए): कपूरथला के सिविल अस्पताल में कैदी हरभेज सिंह को साथियों द्वारा भगा कर लेजाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कैदी हरभेज सिंह को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। इसी दौरान उसके साथी एक साजिश के अंतर्गत सिविल अस्पताल में दाखिल हुए और कंपलैक्स में गोलियां चलाते हुए हरभेज सिंह को हिरासत में से भगा कर ले गए।

सूत्रों मुताबिक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है परन्तु पुलिस अधिकारित तौर पर कुछ भी कहने से गुरेज कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरभेज सिंह पर दो अपराधिक मामले दर्ज हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News