नकोदरः पेट्रोल पंप पर लूट की नीयत से आए 3 नौजवानों ने चलाई गोली, 1 गंभीर जख्मी

punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2020 - 10:29 AM (IST)

जालंधर (पाली): नकोदर शहर में आज देर शाम गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार नकोदर मे एक रिलाइंस पंप पर तीन नौजवानों द्वारा गोली चलाई गई। पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए संदिग्ध तीन नौजवानों द्वारा लूट की नीयत से गोली चलाई गई, जिस दौरान वहां मौजूद एक नौजवान के गोली लग गई, जो गंभीर जख्मी हो गया और उस् स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां उसका ईलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।  


 

Mohit