राजीनामे के लिए एकत्रित हुए 2 गुटों में चली गोली, 1 घायल

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 11:24 PM (IST)

लंबी/मलोट (जुनेजा): नजदीकी गांव कखांवाली में गत दिवस घर में पड़े सामान की तोड़-फोड़ करने व महिलाओं के साथ मारपीट के मामले में राजीनामे के लिए एकत्रित हुए 2 गुटों में से एक द्वारा फायरिंग करने से एक व्यक्ति घायल हो गया। गोली चलने कारण घायल हुए व्यक्ति को बठिंडा के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। 

थाना लंबी की पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयानों पर 4 व्यक्तियों विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। घायल संदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने दर्ज करवाए अपने बयानों में बताया कि गत 10 जुलाई को तरसेम सिंह पुत्र बिक्कर सिंह ने संगत व मंगत नाम के व्यक्तियों के घर में दाखिल होकर महिलाओं की मारपीट की, जिनमें एक महिला गर्भवती थी। इस दौरान उनके घर के सामान की तोड़-फोड़ भी की।

इस मामले में दोनों गुटों बीच राजीनामा करवाने के लिए गांव की अनाज मंडी में इकट्ठा बुलाया गया था, जिसमें संदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान किसी बात को लेकर नवकिरन सिंह ने संदीप सिंह पर 5 फायर किए व एक गोली संदीप सिंह के पेट में लगी जिसको लंबी सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे बठिंडा रैफर कर दिया। मामले की जांच कर रहे थानेदार मलकीत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में तरसेम सिंह, नवकिरन सिंह, राजीवर व 1 अज्ञात विरुद्ध मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Punjab Kesari