अवैध संबंधों के शक में चलाई गोली, 2 भाई घायल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 05:56 PM (IST)

अमृतसर(अरुण): मां के साथ अवैध सम्बधों के शक को लेकर गोली चला दो भाइयों को घायल कर फरार हुए युवकों और उसके एक अन्य साथी खिलाफ थाना कम्बों की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में बल कलां निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पंडोरी वड़ैच निवासी लवप्रीत सिंह को यह शक था कि उसकी मां के उसके भाई रविन्द्र सिंह के साथ अवैध सम्बध हैं। गत सायं जब वह दोनों भाई मोटरसाइकिल पर सवार हो कर पंडोरी वड़ैच से वापस आ रहे थे तो रास्ते में मिले लवप्रीत सिंह और उसके एक अन्य अज्ञात साथी द्वारा उनका रास्ता रोक लिया। आरोपी लवप्रीत सिंह द्वारा जान लेवा हमला करते उन पर गोलियां चलाईं, जिसके साथ वह दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। 

Vaneet