दिल दहलाने वाली वारदात,मामा ने 12 बोर की पिस्तौल से भांजी को मौत के घाट उतारा

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 12:54 PM (IST)

बटाला (बेरी, खोखर): बटाला मुर्गी मोहल्ले में एक किराए के घर में रह रही महिला पर उसके ही मामा ने 12 बोर पिस्तौल से गोली चला दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस दौरान व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा घायल महिला को सिविल अस्पताल बटाला ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर रैफर कर दिया। पुलिस द्वारा युवती के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बयान के बाद ही इस घटना के कारण का पता चल सकेगा।

मृत आरोपी की पहचान सेना में कार्यरत मेजर सिंह (35) निवासी डोगर महेश के रूप में हुई है। युवती रूपिंद्र कौर (30) उसकी भांजी बताई जा रही, जो किराये पर रह रही थी। यहीं मोहल्ले में ही वह ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। मकान मालिक रजवंत कौर की मानें तो रूपिंदर कौर ने मेजर सिंह को अपना मामा बताया था। रविवार शाम को फिर से मेजर सिंह रूपिंदर कौर के कमरे में आया। दोनों के बीच न जानके किस बात को लेकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में मेजर सिंह ने रिवॉल्वर निकालकर रूपिंदर कौर की पीठ में गोली मार दी। उसे मरा समझकर मेजर सिंह ने भी अपनी कनपटी पर गोली मार ली।

फायर की आवाज सुनकर रजवंत कौर ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर पुलिस को सूचित। उतनी देर में दो और गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छत पर जाकर देखा तो मामा मेजर सिंह और भानजी रूपिंदर कौर लहुलूहान होकर नीचे गिरे हुए थे।  

swetha