जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, एक युवक गंभीर घायल

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2020 - 04:11 PM (IST)

ममदोट(यशवंत कम्बोज): पुलिस थाना ममदोट के अधीन पड़ते गांव काला टिब्बा के नजदीक खेतों में जमीनी विवाद को लेकर चली गोली में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली युवक आकाशदीप सिंह पुत्र बचित्र सिंह के कंधे के पास लगी जिसे मौके पर बागी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे लुधियाना के लिए रैफर कर दिया गया।

गोली चलने की घटना का पता चलते ही थाना प्रमुख रवि कुमार एस.आई. सुखपाल सिंह, ए.एस.आई. संदीप सिंह और ए.एस.आई. रौशन लाल भारी पुलिस फोर्स को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। इस संबंधी एस.एच.ओ. रवि कुमार ने बताया कि जांच चल रही है और गोली चलाने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News