स्विमिंग पूल में मशहूर अदाकारा ने किया पंजाबी गीत 'लौंग लाची' पर डांस, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2020 - 02:10 PM (IST)

जालंधरः टी.वी. शो में प्रीता का किरदार निभाने वाली प्रसिद्ध अदाकारा श्रद्धा आर्या की फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ रही है। इस सबके चलते श्रद्धा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रही है, जिसमें वह बोल्ड अंदाज़ में नजर आ रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

 

वीडियो में श्रद्धा के बोल्ड अंदाज को उनके प्रशंसकों की तरफ से काफ़ी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में श्रद्धा अपने दोस्तों के साथ सुपरहिट गीत 'लौंग लाची' पर डांस करती नज़र आ रही है। खास बात यह है कि अदाकार इस गीत पर स्विमिंग पूल में डांस करती नज़र आ रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

इसके साथ ही उसने अपनी एक तस्वीर भी सांझी की है, जिसमें वह  बिकनी में नज़र आ रही है। हालांकि, श्रद्धा का यह वीडियो नया नहीं है लेकिन इसके बावजूद प्रशंसकों की तरफ से इसको बहुत पसंद किया जा रहा है। अदाकारा के प्रशंसक इस वीडियो पर लगातार कमैंट कर रहे हैं। 

Vatika