गुरजंट सिंह के पक्ष में उतरा श्री अकाल तख्त साहिब

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 12:13 PM (IST)

अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह पंजाब में हुए टार्गेट कीलिंग मामले में वांछित गुरजंट के पक्ष में उतर आए हैं। शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से प्रैस नोट जारी करते ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि पंजाब पुलिस और एन.आई.ए. विदेशों में गए सिख नौजवानों को अपना निशाना बना रही है। इससे सिख संगत में काफी रोष है।

 

पंजाब पुलिस की तरफ से भाई गुरजंट सिंह निवासी बहलोलपुर जिला लुधियाना हाल निवासी आस्ट्रेलिया जो टैक्सी चला कर अपने परिवार का पेट पाल रहा है, को पुलिस और एऩ.आई.ए. ने झूठे मामले में फंसाया है। ज्ञानी गुरबचन सिंह ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से इस केस की किसी निष्पक्ष एजैंसी से जांच करवा कर गुरजंट को इंसाफ दिलाने की मांग की है। जत्थेदार ने कहा कि गुरजंट को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।

 

इसी तरह पहले ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जगी जौहल सहित कई नौजवानों को झूठे मामले में फंसाया जा चुका है। जत्थेदार ने कहा कि गुरजंट सिंह को किसी साजिश के अंतर्गत फसायआ जा रहा है। उसका आरोप सिर्फ इतना है कि वह इंटरनेशनल सिख फैडरेशन के नाम पर लचर गायकी और सिख सिद्धांतों को तोड़ने वाले के खिलाफ सोशल मीडिया पर बोलता है। 

swetha